Hardoi: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई, प्रभारी सचिव/सिविल जज स्मिता गोस्वामी जी के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति सदर सचिव/तहसीलदार सचिन्द्र कुमार शुक्ला जी के निर्देशन मे वरिष्ठ नागरिक दिवस, के अवसर पर वृद्ध जनों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार उपेक्षा, शोषण और उनकी सुरक्षा व अधिकारों के विषय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन वृद्धाश्रम अल्लीपुर में किया गया।
शिविर की अध्यक्षता वृद्धाश्रम की प्रवंधिका पूजा जी द्वारा की गई पी. एल. वी. अमित कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि वृद्धजन किसी प्रकार के भेदभाव, उपेक्षा शोषण आदि के शिकार होने की दशा में विधिक सहायता प्राप्त करने के सुझाव भी दिए। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 14567 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी गई। व पी. एल. वी. कीर्ति कश्यप ने अन्य राहत प्राप्ति करने के सुझाव दिये। शिविर में काफ़ी संख्या में वृद्धजन व स्टॉफ आनंद विषारद, डॉ एस के पाण्डेय द्वारा वृद्ध जनों को साफ़ सफाई पर सुझाव दिए गए।
Also Read- कोलकाता में होगा इंडिया एनर्जी वीक 2027: कर्टन रेज़र में बोले हरदीप सिंह पुरी, वैश्विक ऊर्जा मंच पर बढ़ेगी भारत की धमक