Hardoi News: हरदोई में जय प्रकाश रावत ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
हरदोई स्थित आवास पर सांसद जय प्रकाश रावत ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं
INA न्यूज़ डेस्क, हरदोई
हरदोई। हरदोई स्थित आवास पर सांसद जय प्रकाश रावत ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी एवं स्नातक प्रत्याशी अविनाश कुमार के समर्थन में चल रही तैयारियों की समीक्षा की गई। सांसद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उमेश द्विवेदी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े सदस्य रहे हैं।
What's Your Reaction?