Hardoi News: हरदोई में शिक्षक MLC चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, उमेश द्विवेदी ने शिक्षक मतदाताओं से की मतदान की अपील
भरतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में लखनऊ खंड शिक्षक विधान परिषद
हरदोई: भरतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में लखनऊ खंड शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक संपन्न। बैठक में शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने शिक्षक मतदाताओं और विधानसभा प्रभारियों के साथ संवाद कर शिक्षक समाज के हित में किए गए कार्यों, उपलब्धियों तथा सरकार की नीतियों की जानकारी साझा करते मतदान की अपील करी।
बैठक में शिक्षक समाज के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, शिक्षकों के प्रशिक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर लगातार कार्य हो रहा है। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता और शिक्षक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के प्रयास किए गए हैं। डिजिटल शिक्षा और तकनीकी संसाधनों के विस्तार से भी शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। शिक्षकों का सम्मान, उनकी समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना समाज एवं सरकार की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ शिक्षकों के कार्य को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक का संचालन शिक्षक विधान परिषद चुनाव जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने किया। उन्होंने 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखते हुए सभी विधानसभा प्रभारियों और कार्यकर्ताओं से शिक्षक मतदाताओं से संपर्क करने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी रणनीति और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, संडीला विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, मीडिया सह प्रभारी परेश लोहिया, हरदोई विधानसभा प्रभारी अविनाश चंद मिश्रा, शिक्षक उदय प्रताप सिंह, झब्बूलाल, रामसागर, सुधीर त्रिपाठी, नीरज सिंह, बादाम सिंह यादव, गोपामऊ विधानसभा प्रभारी कृष्णमोहन, सांडी विधानसभा प्रभारी सुधीर, शिवराज पटेल, मुकुल सिंह आशा और सनी दीक्षित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Also Read- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी का दबदबा, मंत्री ने दिए तय समय पर घर देने के निर्देश
What's Your Reaction?



