UP Politics: सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय हरदोई में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवध क्षेत्रीय महामंत्री राजीव रंजन मिश्रा जी ने अभियान की तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक सहभागिता की समीक्षा की तथा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के सेवाभाव, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नितिन मित्तल, क्षेत्रीय मंत्री अंकित सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







