Hardoi News: हरदोई में गूंजा ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प, सेवा ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के

By INA News Desk
Oct 7, 2026 - 16:02
5 Views
Hardoi News: हरदोई में गूंजा ‘विकसित भारत-2047’ का संकल्प, सेवा ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को नगर के बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत-2047 के संकल्प को केंद्र में रखा गया।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली के नेतृत्व में सेवा ज्योति कलश यात्रा बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर से शुरू हुई। यात्रा डीएम चौराहा और अटल चौक होते हुए शहीद उद्यान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.के. वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसमें उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा के संकल्प तथा राष्ट्र के विकास के लिए निर्धारित विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर विचार साझा किए गए।
मुख्य अतिथि कुंवर बासित अली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र विकास की यात्रा रहे हैं। सेवा ज्योति कलश यात्रा का उद्देश्य इस यात्रा को जनभागीदारी से जोड़ते हुए विकसित भारत के लक्ष्य के प्रति सामूहिक संकल्प को मजबूत करना है।

जिला प्रभारी कमलेश मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा को केंद्र में रखकर कार्य करने की परंपरा को मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत-2047 केवल सरकारी लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने सेवा, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, अलका गुप्ता, अजय शुक्ला, सौरव सिंह, महेंद्र सोनी सहित जिला मंत्री, जिला पदाधिकारी, मीडिया, आईटी एवं कार्यालय से जुड़े अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow