Education News: हर बच्चे को FLN में दक्ष बनाना प्राथमिकता, शिक्षक संकुल बैठक में निपुण भारत मिशन पर जोर

बेहदंर ब्लॉक के समोधा न्यायपंचायत प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में मंगलवार को अपराह्न 1:30 से शाम 3 बजे तक मासिक

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 20:03
3 Views
Education News: हर बच्चे को FLN में दक्ष बनाना प्राथमिकता, शिक्षक संकुल बैठक में निपुण भारत मिशन पर जोर

Hardoi: बेहदंर ब्लॉक के समोधा न्यायपंचायत प्राथमिक विद्यालय सैदूपुर में मंगलवार को अपराह्न 1:30 से शाम 3 बजे तक मासिक शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का सफल संचालन और अकादमिक निर्देशन ए.आर.पी.  वर्तिका सिंह और नोडल शिक्षक अश्वनी कुमार  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। न्यायपंचायत स्तर पर बैठक का मुख्य उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करना और स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाना था। इस दौरान एआरपी वर्तिका सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चे को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान (FLN) में दक्ष बनाना हमारी प्राथमिकता है।

बैठक में उपस्थित शिक्षक संकुल सदस्यों ने स्मार्ट क्लास के उपयोग, प्री-प्राइमरी शिक्षा में नए प्रयोगों और समग्र रिपोर्ट कार्ड (Holistic Report Card) के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए। इसके साथ ही, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और समुदाय को स्कूल से जोड़ने की रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रतीक अस्थाना,वीरेंद्र कुमार मौर्य ,जयशंकर ,नमितेंद्र,अपर्णा,प्रिन्सी,रश्मि ,राधा सहित संकुल क्षेत्र के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। न्यायपंचायत स्तर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व पेन देकर सम्मानित किया गया। बैठक के उपरांत सभी शिक्षक संकुल सदस्यों ने प्रेरणा ऐप पर डीसीएफ के माध्यम से आयोजन संबंधी आंकड़े ऑनलाइन दर्ज किए।

Also Read- UP Japan Investment Meet 2026: यूपी-जापान के बीच तीन अहम एमओयू, रोजगार, पर्यटन और जापानी भाषा दक्षता को मिलेगा बढ़ावा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow