Hardoi News: शाहाबाद में नेहा बोरा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर बजरंग दल का आक्रोश, FIR की मांग
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के संबंध में नेहा बोरा द्वारा की गई कथित
शाहाबाद / हरदोई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परम पूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के संबंध में नेहा बोरा द्वारा की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में बजरंग दल के जिला सयोजक शुभम् बाजपेई के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली प्रभारी, शाहाबाद को ज्ञापन सौंपकर उक्त टिप्पणी के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई किए जाने की माँग की है ।
ज्ञापन में कहा गया कि सार्वजनिक जीवन में मतभेद एवं आलोचना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने की स्थिति में कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर बजरंग दल प्रखंड सयोजक कुंवर पाल, नगर सयोजक शिवम राठौर, गोविंद सिंह, विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







