UP Politics: सम्भल में AIMIM का बड़ा दावा: ‘मुसलमान अब सपा के साथ एकजुट नहीं’, 2027 में थर्ड फ्रंट के संकेत
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सम्भल की सियासत में AIMIM ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। रायसत्ती
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सम्भल की सियासत में AIMIM ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिंमरदास सराय स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में AIMIM जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी का मिशन किसी दल को हराना नहीं, बल्कि सत्ता में हिस्सेदारी हासिल करना है। उन्होंने साफ कहा कि जहां पार्टी खुद को मजबूत समझेगी, वहां चुनाव मैदान में उतरेगी।
असद अब्दुल्ला ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि AIMIM पर ‘बीजेपी की बी टीम’ या वोट काटने का आरोप लगाना बचकाना है। उन्होंने 2007 और 2014 के चुनावों का जिक्र करते हुए सपा विधायक इकबाल महमूद पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए और कहा कि अगर मुस्लिम उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ना गलत है तो सपा ने पहले मुस्लिम नेताओं के सामने चुनाव क्यों लड़ा? उन्होंने कहा कि अगर सपा को AIMIM के चुनाव लड़ने से इतनी चिंता है तो वह अखिलेश यादव से गठबंधन में AIMIM को शामिल करने की मांग करे। 2027 में थर्ड फ्रंट के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन बड़ी पार्टियों से गठबंधन को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो सकती है। 2024 के दंगों में मृत लोगों के परिवारों से मुलाकात के आरोप पर असद अब्दुल्ला ने कहा कि वह और चौधरी मुशीर अली खां पीड़ित परिवारों के घर गए थे। उन्होंने इसे राजनीति से दूर रखने की अपील की। असद अब्दुल्ला ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बदलाव तभी आएगा, जब दलित और मुस्लिम एक मंच पर खड़े होंगे।
What's Your Reaction?







