Hardoi: 'प्रोजेक्ट ज्ञानोदय' का शुभारंभ: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने दैनिक डिजिटल सामान्य ज्ञान पत्रिका का किया विमोचन
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड शिक्षा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सामान्य ज्ञान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ज्ञानोदय बच्चों में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें समसामयिक एवं उपयोगी जानकारी से भी जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत प्रतिदिन पाँच सामान्य ज्ञान के प्रश्न एवं उनके उत्तर डिजिटल माध्यम से विद्यालयों तक भेजे जाएंगे। विद्यालयों में इनका नियमित अध्ययन कराया जाएगा तथा प्रत्येक शनिवार को इन प्रश्नों के आधार पर विद्यार्थियों का मूल्यांकन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ज्ञानोदय का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच, जिज्ञासा एवं आत्मविश्वास का विकास करना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा देना तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से तैयार करना है। यह पहल परिषदीय विद्यालयों में नवाचार आधारित शिक्षण को नई दिशा देने की महत्वपूर्ण कोशिश मानी जा रही है।
What's Your Reaction?




