सम्भल में बैडमिंटन का रोमांच, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडलीय मुकाबले के लिए होगा चयन

हिन्द इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता

Aug 1, 2026 - 14:07
 0  3
सम्भल में बैडमिंटन का रोमांच, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, मंडलीय मुकाबले के लिए होगा चयन
विनोद खन्ना, प्रधानाचार्य हिंद इंटर कॉलेज सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: हिन्द इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने जोश और खेल भावना के साथ अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जबकि विद्यालय परिसर में खेल प्रेमियों और शिक्षकों की मौजूदगी से उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रधानाचार्य विनोद खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में जीएनएम इंटर कॉलेज सिरसी, अकरूजी कन्या पाठशाला चंदौसी, शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज सम्भल, हिन्द इंटर कॉलेज सम्भल तथा बीएमजी कन्या इंटर कॉलेज चंदौसी सहित कई विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी आगामी 7 अगस्त को अमरोहा में आयोजित होने वाली मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सम्भल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का भी आधार हैं। नियमित रूप से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं से खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि मेहनत और लगन के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं और देश, प्रदेश, जिले तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जीत का जज़्बा और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Lucknow: परिवहन विभाग की बड़ी पहल: 39 सेवाएं अब ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के तहत, बिना कार्यालय आए मिलेगा ऑनलाइन लाभ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।