Sambhal: संत रविदास संदेश यात्रा के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश, भाजपा ने घर-घर पहुंचाया अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संत रविदास संदेश यात्रा निकालकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश

Aug 1, 2026 - 14:12
27 Views
Sambhal: संत रविदास संदेश यात्रा के जरिए सामाजिक समरसता का संदेश, भाजपा ने घर-घर पहुंचाया अभियान

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: भारतीय जनता पार्टी ने जनपद में संत रविदास संदेश यात्रा निकालकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के प्रत्येक जिले में संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली जा रही है।

राजेश सिंघल ने कहा कि संत रविदास ने अपने जीवन में जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया, जिसे भाजपा आज घर-घर पहुंचाने का अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में संत रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पूरे प्रदेश में संदेश यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि समाज में जातिवाद को बढ़ावा देने वाली सोच को समाप्त करने और लोगों के बीच आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उनका कहना था कि यात्रा का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में बांधना और संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुस्लिम समाज की भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर राजेश सिंघल ने कहा कि भाजपा ऐसे मुस्लिम भाइयों का सम्मान करती है जो राष्ट्रवादी विचारधारा, भारतीय संस्कृति, संतों, गौ माता और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई मुस्लिम समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। भाजपा का कहना है कि संत रविदास संदेश यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है।

Also Read- Lucknow: योगी सरकार में रेशम क्षेत्र बना आत्मनिर्भरता और रोजगार का सशक्त माध्यम- मंत्री राकेश सचान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow