Lucknow: परिवहन विभाग की बड़ी पहल: 39 सेवाएं अब ऑटो अप्रूवल व्यवस्था के तहत, बिना कार्यालय आए मिलेगा ऑनलाइन लाभ
परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में नागरिकों को आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के माध्यम से फेसलेस मोड
- परिवहन विभाग द्वारा 39 सेवाओं को ऑटो अप्रूवल (Auto Approval) व्यवस्था के अंतर्गत किया जाएगा संचालित
- आवेदकों को सेवाओं का लाभ बिना परिवहन कार्यालय आए, ऑनलाइन एवं समयबद्ध रूप से मिलेगा-दयाशंकर सिंह
लखनऊ: परिवहन विभाग द्वारा वर्तमान में नागरिकों को आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) के माध्यम से फेसलेस मोड में कुल 52 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें से सारथी (SARATHI) पोर्टल की 27 एवं वाहन (VAHAN) पोर्टल की 12, कुल 39 सेवाओं को ऑटो अप्रूवल (Auto Approval) व्यवस्था के अंतर्गत सफलतापूर्वक संचालित (Live) किया गया है। यह जानकारी देते हुए परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि पात्र आवेदकों को इन सेवाओं का लाभ बिना परिवहन कार्यालय आए, ऑनलाइन एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सकेगा।
परिवहन मंत्री ने बताया कि प्रदेश के नागरिकों को अब अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में परिवहन विभाग सतत प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यवस्था के अंतर्गत अब पात्र आवेदकों को चयनित सेवाओं के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO/ARTO) आने की आवश्यकता नहीं होगी। आधार प्रमाणीकरण के उपरांत निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदनों का स्वतः अनुमोदन किया जाएगा, जिससे नागरिकों को घर बैठे ही समयबद्ध एवं सुविधाजनक ढंग से सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि इस पहल से सेवाओं की उपलब्धता में तेजी आएगी। सेवाएं मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त होंगी तथा आमजन के समय एवं संसाधनों की बचत होगी। यह व्यवस्था डिजिटल गवर्नेस को सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को अधिक सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में परिवहन विभाग का एक महत्वपूर्ण कदम है।
परिवहन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि वे आधार प्रमाणीकरण आधारित फेसलेस सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा घर बैठे ऑनलाइन परिवहन सेवाओं का उपयोग करें।
39 सेवाएं जो वर्तमान में ऑटो अप्रूवल मोड में संचालित हैं- निम्नवत है (क) SARATHI Portal (27 सेवाएं)
1½ Learning Licence
2½ Duplicate Driving Licence
3½ Change of Address in Driving Licence
Replacement of Driving Licence )
Driving Licence Extract )
6) Surrender of Class of Vehicles (COVs) in Driving Licence
7½ Renewal of Conductor Licence
8½ Change of Address in Conductor Licence
9½ Issue of Duplicate Conductor Licence
10½ Conductor Licence Extract
11½ Learning Licence Extract
12½ Issue of Duplicate Learning Licence
13½ Change of Address in Learning Licence
14½ Change of Name in Learning Licence
15½ Change of Photo - Signature in Learning Licence
16½ Update Mobile Number in LL/DL/Conductor Licence
17½ Renewal of Driving Licence
18½ Change of Photo - Signature in Conductor Licence
19½ Change of Name in Driving Licence
20½ Issue of PSV Badge
21½ Change of Date of Birth in Driving Licence
22½ Change of Photo - Signature in Driving Licence
23½ Change of Name in Conductor Licence
24½ International Driving Permit ¼IDP½
25½ Driving Licence for Defence DL Holders
26½ Endorsement to Drive Hill Region
27½ Endorsement to Drive Hazardous Material
VAHAN PORTAL
01 Duplicate Registration Certificate ¼RC½
2½ Registration Certificate ¼RC½ Details
3½ Change of Address in Registration Certificate ¼RC½
4½ Transfer of Ownership
5½ NOC of Motor Vehicle
6½ Special Permit
7½ Duplicate Permit
8½ Duplicate Fitness Certificate
9½ Non Use of Permit
10½ Permanent Surrender of Permit
11½ HP Termination
12½ HP Addition
Also Read- Lucknow: योगी सरकार में रेशम क्षेत्र बना आत्मनिर्भरता और रोजगार का सशक्त माध्यम- मंत्री राकेश सचान
What's Your Reaction?




