Hardoi: ज्वाइनिंग के साथ दिखी कार्यशैली: नए RM गौरव वर्मा ने पहले परखी व्यवस्थाएं, फिर श्रद्धा से जुड़े भंडारे में हुए शामिल। 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के हरदोई क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) गौरव वर्मा ने मंगलवार

Jun 2, 2026 - 15:19
42 Views
Hardoi: ज्वाइनिंग के साथ दिखी कार्यशैली: नए RM गौरव वर्मा ने पहले परखी व्यवस्थाएं, फिर श्रद्धा से जुड़े भंडारे में हुए शामिल। 

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के हरदोई क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) गौरव वर्मा ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, दफ्तर में कुर्सी संभालने से ठीक पहले नए आरएम सीधे ऐक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने डिपो परिसर का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जिसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर विधिवत जॉइनिंग की।

  • डिपो में बारीकियों को परखा, दिए सख्त निर्देश

सुबह हरदोई पहुंचते ही क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा सीधे हरदोई डिपो परिसर में दाखिल हुए। उनके औचक निरीक्षण से डिपो में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) भुवनेश्वर कुमार ने डिपो में उपलब्ध बसों की स्थिति,  साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी। नए आरएम ने डिपो की कार्यप्रणाली को गहराई से समझा और यात्रियों को बेहतर से बेहतर सफर का अनुभव देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • दफ्तर पहुंचकर संभाली कमान, हुआ जोरदार स्वागत

डिपो का बारीकी से निरीक्षण करने के पश्चात नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने औपचारिकताएं पूरी कर अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रबुद्ध जनों ने उन्हें पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया और नए सफल कार्यकाल के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

  • ज्वाइनिंग के बाद कर्मचारियों के सामूहिक भंडारे में शामिल हुए नए RM कन्या पूजन कर शुरू कराया प्रसाद वितरण

कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा आयोजित एक धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम के साक्षी बने। दरअसल, आज 'बड़ा मंगल' के पावन अवसर पर रोडवेज के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया था। नए आरएम सीधे इस भंडारे में पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने नौ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें अपने हाथों से प्रसाद वितरित कर विशाल भंडारे की शुरुआत कराई। अधिकारियों और कर्मचारियों के इस आपसी तालमेल और अनूठे स्वागत की डिपो परिसर में काफी चर्चा रही।

  • सफर होगा सुगम और सुरक्षित: गौरव वर्मा

हरदोई क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर, समयबद्ध और सुरक्षित परिवहन सेवा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। डिपो की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही कर्मचारियों के कल्याण और उनके साथ बेहतर संवाद बनाकर कार्य किया जाएगा।"
— गौरव वर्मा, नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रबंधक, UPSRTC हरदोई क्षेत्र

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow