Hardoi: चकबंदी मामलों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त, 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों पर जताई नाराजगी। 

विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक

May 5, 2026 - 20:52
34 Views
Hardoi: चकबंदी मामलों के शीघ्र निस्तारण पर डीएम सख्त, 5 वर्ष से अधिक लंबित वादों पर जताई नाराजगी। 
विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की

हरदोई: विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अविवादित वरासत के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चकबंदी की प्रक्रिया को निर्धारित समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अधिकारियों द्वारा अविवादित वरासत से संबंधित आंकड़ों का स्पष्ट एवं व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बैठक मे पुनः तैयारी के साथ सटीक व अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कोई भी चकबंदी वाद 5 वर्ष से अधिक समय तक लंबित नही रहना चाहिए। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, एसओसी चकबंदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi: पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow