Hardoi: पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। 

जनपद के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पाली

May 4, 2026 - 16:17
29 Views
Hardoi: पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। 
पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पाली पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 मई 2026 को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दीवाना उर्फ पप्पू पुत्र पैलू, निवासी गरुरका आदिवासी, थाना मानपुर, जनपद ग्वालियर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने 1 मई 2026 को लखनऊ से चोरी की थी। वाहन की बरामदगी के आधार पर थाना पाली में मुकदमा संख्या 118/26 धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जय नारायण मिश्रा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक 14 मई को, परमिट व नीतिगत मामलों पर होगा निर्णय- एआरटीओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow