Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 

जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी थाना पुलिस को बड़ी

By INA News Desk
May 4, 2026 - 16:13
39 Views
Hardoi: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 
अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पिहानी पुलिस की कार्रवाई। 

हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 3 मई 2026 को थाना पिहानी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लल्लन उर्फ कौशल किशोर, पुत्र स्वर्गीय सुरेश जोशी, निवासी ग्राम डरा, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (पौना 12 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना पिहानी पर मुकदमा संख्या 218/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, जयपाल और दीपक कुमार शामिल रहे।

Also Read- Hardoi: कछौना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow