Hardoi: कछौना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।

हरदोई जिले के थाना कछौना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि

May 2, 2026 - 19:24
46 Views
Hardoi: कछौना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।
कछौना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद।

हरदोई जिले के थाना कछौना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 2 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा थाना कछौना में तहरीर दी गई थी कि उसकी पुत्री घर से कहीं जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस सूचना के आधार पर थाना कछौना में मु0अ0सं0 103/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और जांच के दौरान अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87 बीएनएस की भी वृद्धि की गई। पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी अजय कुमार पुत्र किशन, निवासी ग्राम कुनेरा, थाना नैमिष, जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में म0उ0नि0 समीक्षा कटियार एवं कांस्टेबल राहुल रतन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हरदोई पुलिस की इस तत्परता से एक बार फिर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता सामने आई है।

Also Read- 'जैसा हमने सोचा था...वैसा ही नतीजा दिख रहा है': मनोज तिवारी ने बंगाल और दक्षिण में भाजपा की जीत का किया दावा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow