Hardoi: परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक 14 मई को, परमिट व नीतिगत मामलों पर होगा निर्णय- एआरटीओ

सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि सचिव संभागीय

May 2, 2026 - 18:14
34 Views
Hardoi: परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक 14 मई को, परमिट व नीतिगत मामलों पर होगा निर्णय- एआरटीओ
परिवहन प्राधिकरण की अहम बैठक 14 मई को, परमिट व नीतिगत मामलों पर होगा निर्णय- एआरटीओ

हरदोई: सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण लखनऊ की बैठक 14 मई 2026 को अपरान्ह 04 बजे आयुक्त लखनऊ मण्डल, लखनऊ के सभागार में आहूत की गयी है।

उन्होने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों से कहा है कि उक्त बैठक में समस्त प्रकार के परमिटों के प्रकरणों व अन्य नीतिगत विषयों पर विचार कर निर्णय करने के साथ ही उच्च न्यायालय व राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण उ0प्र0 द्वारा पारित विभिन्न आदेशों पर अनुपालन हेतु संबंधित प्रकरण सचिव संभागीय परिवहन प्राधिकरण लखनऊ के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Also Read- Hardoi : हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow