Hardoi : हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला घायल

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे

By INA News Desk
May 1, 2026 - 23:10
38 Views
Hardoi : हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला घायल
Hardoi : हरदोई में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, महिला घायल
Advertisement
Advertisement

हरदोई जिले के हरियावां और टड़ियावां मार्ग पर नऊाखेड़ा पुलिया के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुँचा और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना में परसपुर निवासी अमर सिंह के पुत्र सचिन और चचरहिया निवासी सुरेंद्र की पत्नी बिटोली गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी हरियावां अजित चौहान ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जाँच कर रही है और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

Also Click : Hardoi : शिल्पी हत्याकांड के बाद शोक संतप्त परिवार से मिले अखिलेश यादव, भाई ने जताई इंसाफ की आस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement