Hardoi: उद्यान विभाग ने वृक्षारोपण महायज्ञ में लगाया 3.90 लाख पौधे, 5.20 लाख के लक्ष्य को किया पूरा
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत उद्यान विभाग हरदोई ने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा
हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत उद्यान विभाग हरदोई ने निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शासन की ओर से विभाग को वर्ष 2026 में 5,20,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया था। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा ने बताया कि विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2026) के अवसर पर 1,30,000 पौधों का रोपण किया था। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के अंतर्गत 3,90,000 पौधों का रोपण कर लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया।
मुख्य कार्यक्रम लोहिया पार्क, लालपालपुर में आयोजित किया गया, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा तथा सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इसके अलावा बिलग्राम, बावन, टड़ियावां, हरियावां और पिहानी विकास खंडों में भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उद्यान विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
Also Click : इंटर्नशिप कर रही महिला पर पति का हमला! अस्पताल में घुसकर मारपीट का आरोप, न्याय की गुहार
What's Your Reaction?




