Hardoi: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह 'शुभम' पहुंचे जरूरतमंद परिवार के घर, तत्काल दिलाई राहत

हरियावां विकासखंड के एक बेहद गरीब परिवार की बदहाली सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन और

Jul 13, 2026 - 12:48
22 Views
Hardoi: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह 'शुभम' पहुंचे जरूरतमंद परिवार के घर, तत्काल दिलाई राहत
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह 'शुभम' पहुंचे जरूरतमंद परिवार के घर, तत्काल दिलाई राहत

हरदोई। हरियावां विकासखंड के एक बेहद गरीब परिवार की बदहाली सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तत्काल संज्ञान लिया। पति के निधन के बाद चार बेटियों और एक छोटे बेटे के साथ कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रही पूनम सिंह के घर राहत सामग्री पहुंचाई गई। साथ ही उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

मामला हरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरी-नेवादा के मजरा जरारा का है, जहां रहने वाली पूनम सिंह पिछले चार महीनों से आर्थिक तंगी का सामना कर रही थीं। पति सुधीर सिंह के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई। भूमिहीन होने के कारण आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं बचा और परिवार कई बार एक समय का भोजन करके ही गुजारा करने को मजबूर था। कच्चे मकान पर प्लास्टिक की तिरपाल डालकर पूरा परिवार किसी तरह अपना जीवन बिता रहा था।

परिवार की दयनीय स्थिति की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह 'शुभम' मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार की समस्याएं सुनीं और तत्काल गेहूं, चावल, राशन सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई।

इस दौरान अधिकारियों ने पूनम सिंह को विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पात्र बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। बीडीओ सत्यदेव यादव ने बताया कि परिवार को सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं शशांक सिंह 'शुभम' ने भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

हालांकि यह घटना एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर इतनी गंभीर आर्थिक स्थिति में जीवनयापन कर रहा यह परिवार लंबे समय तक सरकारी सहायता से वंचित कैसे रहा। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन ऐसे जरूरतमंद परिवारों की समय रहते पहचान कर उन्हें बिना देरी के सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराए, ताकि किसी भी परिवार को अभाव और भूख जैसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

Also Read- Hardoi News: इनर व्हील क्लब हरदोई शक्तिवाहिनी के नए सत्र का आगाज, जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और इलाज की जिम्मेदारी ली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow