इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. ने गरीब कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, आर्थिक सहायता व गृहस्थी का सामान किया भेंट

इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद कन्या

Jul 7, 2026 - 16:29
27 Views
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. ने गरीब कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, आर्थिक सहायता व गृहस्थी का सामान किया भेंट
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. ने गरीब कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, आर्थिक सहायता व गृहस्थी का सामान किया भेंट

हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में आर्थिक एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर सराहनीय पहल की। क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा के नेतृत्व में यह सेवा कार्य अनुराधा मिश्रा के आवास पर संपन्न हुआ।

क्लब की सभी सदस्याओं के सामूहिक सहयोग से कन्या को लगभग ₹12,000 की आर्थिक सहायता, साड़ियाँ, उपहार तथा गृहस्थी में उपयोगी अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई, जिससे उसके नए जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक और सुगमता से हो सके।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने कहा कि इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. सदैव समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के साथ खड़ा रहा है। क्लब भविष्य में भी कन्या विवाह, महिला सशक्तिकरण तथा विभिन्न जनसेवा कार्यों के माध्यम से समाज सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। कार्यक्रम में अनुराधा मिश्रा, पूजा जैन, नीलम सिंह, प्रीति तिवारी, सोहनी दीक्षित, सीमा गौर एवं अनीता मिश्रा सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। 

Also Read- डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फंड बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत जनकल्याण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow