Sitapur: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत चंद्रावल में हुआ पौधरोपण

मिश्रिख रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रावल में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम'

Jul 7, 2026 - 16:17
42 Views
Sitapur: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत चंद्रावल में हुआ पौधरोपण
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत चंद्रावल में हुआ पौधरोपण

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

मिश्रिख (सीतापुर) मंगलवार को मिश्रिख रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रावल में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्राम प्रधान विकाश यादव, पंचायत सहायिका शिवानी यादव एवं रेंज स्टाफ के साथ मिलकर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में वन दरोगा अनिल यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। ग्राम प्रधान विकाश यादव ने कहा कि गांव को हरा-भरा बनाने के लिए पंचायत स्तर पर लगातार पौधरोपण किया जाएगा। पंचायत सहायिका शिवानी यादव ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेंज स्टाफ के सहयोग से चंद्रावल गांव में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गये। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
Also Read- Modi Cabinet Reshuffle 2026: पीएम मोदी कर सकते हैं कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow