Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की मासिक बैठक संपन्न, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की मासिक बैठक संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक

Jul 23, 2026 - 19:43
25 Views
Hardoi: कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की मासिक बैठक संपन्न, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की मासिक बैठक संपन्न, आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा

हरदोई। कुबेर लाल जन सेवा संस्थान की मासिक बैठक संस्थान की संस्थापिका निरमा देवी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संस्थान द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्थापिका निरमा देवी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना को पहुंचाना है। उन्होंने सभी सदस्यों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई। सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर काजल गुप्ता, कमला गुप्ता, पूजा वर्मा, रेखा गुप्ता, चेतना माहेश्वरी, एकता पाठक, प्रशांत गुप्ता, नितिन, अपूर्व माहेश्वरी एवं सुनील सक्सेना सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Also Read- Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा का राजकीय जिला पुस्तकालय में औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर दिए आवश्यक निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow