Hardoi: भीषण गर्मी में राहत: इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी ने मंदिर परिसर में लगाया वाटर कूलर, जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन। 

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी द्वारा शहर के बैटगंज स्थित फूलमती देवी मंदिर

May 15, 2026 - 12:35
44 Views
Hardoi: भीषण गर्मी में राहत: इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी ने मंदिर परिसर में लगाया वाटर कूलर, जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन। 

हरदोई। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डीओडी द्वारा शहर के बैटगंज स्थित फूलमती देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए फिल्टर युक्त वाटर कूलर स्थापित कराया गया। क्लब के इस सराहनीय प्रयास से भीषण गर्मी में लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

इसके साथ ही क्लब द्वारा एक जरूरतमंद महिला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन भी भेंट की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि सिलाई मशीन के माध्यम से महिला अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेगी।

इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट पारुल तिवारी, ट्रेजरार प्रीती तिवारी, एडिटर नीलम सिंह, सीपीसीसी रागिनी तिवारी, एडवोकेट हरप्रीत कौर, रेनू शुक्ला, गीता त्रिवेदी, विभा सिंह, सीमा गोड़ समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था सदैव समाजसेवा एवं जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Also Read- Hardoi : भाजपा जिला कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक, प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow