Hardoi : गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत, लोगों को मिली राहत

सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति, राहगीर, रिक्शा चालक और राह चलते लोगों को रोककर प्रेमपूर्वक ठंडा और मीठा शर्बत पिलाया गया। दोपहर की तेज धूप में शर्बत पीने के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इस दौरान दुकान के संचालकों और स्थानीय सहयोगियों ने

Jun 3, 2026 - 13:18
 0  5
Hardoi : गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत, लोगों को मिली राहत
Hardoi : गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शर्बत, लोगों को मिली राहत

मंगलवार को हरदोई के सांडी रोड स्थित नुमाइश चौराहे पर भीषण गर्मी को देखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। इस चौराहे पर स्थित आरके डेकोर पीवीसी पैनल शॉप की ओर से आम जनता और राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत के वितरण का आयोजन किया गया। तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में सफर कर रहे लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।

सड़क से गुजरने वाले हर व्यक्ति, राहगीर, रिक्शा चालक और राह चलते लोगों को रोककर प्रेमपूर्वक ठंडा और मीठा शर्बत पिलाया गया। दोपहर की तेज धूप में शर्बत पीने के बाद लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। इस दौरान दुकान के संचालकों और स्थानीय सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इस नेक कार्य की खूब सराहना की और कहा कि इस तरह के सेवा भाव से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। प्यासे को पानी या शर्बत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। दुकान के आसपास मौजूद अन्य दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने भी इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया ताकि अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow