Sambhal: सम्भल में पहली बार ऑनलाइन ‘वंदे मातरम्’ गायन प्रतियोगिता, हिंदू जागृति मंच ने किया बड़ा ऐलान।

सम्भल में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हिंदू जागृति मंच’ ने ऑनलाइन “वंदे मातरम् गायन

May 15, 2026 - 12:26
47 Views
Sambhal: सम्भल में पहली बार ऑनलाइन ‘वंदे मातरम्’ गायन प्रतियोगिता, हिंदू जागृति मंच ने किया बड़ा ऐलान।
अजय कुमार शर्मा

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हिंदू जागृति मंच’ ने ऑनलाइन “वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता” आयोजित करने की घोषणा की है। संगठन के पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता 20 मई से 20 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें बिना किसी आयु, लिंग, क्षेत्र या धर्म के भेदभाव के कोई भी व्यक्ति भाग ले सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और लोगों को इसे कंठस्थ करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगियों को “वंदे मातरम्” याद करके नेत्र बंद कर संपूर्ण गीत का गायन करते हुए अपना वीडियो आयोजक मंडल को भेजना होगा। अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्राप्त वीडियो में से श्रेष्ठ 100 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए हिंदू जागृति मंच की टीमें स्कूलों, कॉलेजों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों तक पहुंचकर लोगों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने दावा किया कि इस तरह का आयोजन संभवतः पहली बार सम्भल में किया जा रहा है। संगठन का लक्ष्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि “वंदे मातरम्” के प्रचार-प्रसार और राष्ट्रभक्ति की भावना को नई दिशा देना है।

Also Read- अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा देश का पहला हाई-टेक आधार फ्रॉड: डीपफेक वीडियो से बायोमेट्रिक सुरक्षा को दी मात।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow