डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फंड बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत जनकल्याण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में (सीएसआर) फंड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में

Jul 6, 2026 - 19:57
27 Views
डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फंड बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत जनकल्याण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर फंड बैठक सम्पन्न, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत जनकल्याण कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में (सीएसआर) फंड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीएसआर निधि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, दिव्यांगजन सहायता तथा अन्य सामाजिक विकास कार्यक्रमों में प्राथमिकता के आधार पर किए जाये। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीएसआर के माध्यम से जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। बैठक में सीएसआर के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। स्वतंत्रता सेनानी के परिवार के शहीद सेनानी के गाँव में हाईमॉस्क लाईट लगाने के निर्देश दिए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी जनहित के कार्यों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, जिला उद्योग अधिकारी हर्ष प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों एवं कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: बच्चों के विवाद में 11 वर्षीय मासूम को लाठी-डंडों से पीटा, 35 दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow