Hardoi: मोदी सरकार के 12 वर्ष- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने चिकित्सकों के साथ साझा कीं उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित वरिष्ठ

Jun 10, 2026 - 20:04
39 Views
Hardoi: मोदी सरकार के 12 वर्ष- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने चिकित्सकों के साथ साझा कीं उपलब्धियां
मोदी सरकार के 12 वर्ष- जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने चिकित्सकों के साथ साझा कीं उपलब्धियां

हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित वरिष्ठ जन संपर्क अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने जनपद के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों से शिष्टाचार भेंट कर, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित साहित्य प्रदान किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में विगत 12 वर्षों मे भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य सेवाओं, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आया है। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अंजू गुप्ता, डॉ अजय अस्थाना, डॉ संदीप कटियार, डॉ विनीत वर्मा, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ विमलेश पटेल, डॉ एके राठौर, डॉ वीके पांडेय, डॉ हिमांशी गुप्ता, डॉ सरला गहलोत

तथा शिक्षाविद मनोज अग्रवाल से स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा समसामयिक विषयों पर सकारात्मक संवाद कर, विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को आवश्यक बताया। चिकित्सकों ने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारात्मक एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों की सराहना करते हुए, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi: जनसुनवाई में डीएम अनुनय झा ने सुनीं 62 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow