मोदी सरकार के 12 वर्ष: हरदोई में बोले अमर पाल मौर्य, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिला पंचायत आगमन पर प्रदेश महामंत्री

Jun 17, 2026 - 19:52
67 Views
मोदी सरकार के 12 वर्ष: हरदोई में बोले अमर पाल मौर्य, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय
मोदी सरकार के 12 वर्ष: हरदोई में बोले अमर पाल मौर्य, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय

हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिला पंचायत आगमन पर प्रदेश महामंत्री भाजपा उत्तर प्रदेश व् राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती के नेतृत्व मे नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार पर पुष्पगुच्छ व् माल्यार्पण कर, स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत परिसर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर, संत रविदास एवं संत गाडगे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर, श्रद्धासुमन समर्पित किये गए। 

इसी क्रम मे इन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्य अतिथि अमर पाल मौर्य ने कहा कि विगत 12 वर्षों में संकल्प से सिद्धि तक पहुंचकर हमारे देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे आज विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। वर्ष 2014 मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग को सशक्त बनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह आज जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने उपस्थित क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में देश ने एक ऐसे नेतृत्व पर विश्वास जताया था जिसने राजनीति को केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में केंद्र सरकार की यह 12 वर्षों की अनवरत यात्रा केवल एक कालखंड नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अध्याय है। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

इसी क्रम मे जिला पंचायत सभागार मे आयोजित परिचयात्मक बैठक मे मुख्य अतिथि द्वारा भाजपा पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त कर, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभान्वित करने मे सहभागी बनने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गण राम औतार शुक्ला, विद्याराम वर्मा, श्रीकृष्ण शास्त्री, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डॉ विमल सिंह, सदस्य राष्ट्रीय परिषद्/क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, अलका गुप्ता, विनोद राठौर, अशोक सिंह, नीतू चन्द्रा, दीपा विश्वास, सौरभ सिंह गौर, गंगेश पाठक, आशुतोष आज़ाद आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow