Hardoi: प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण: प्रभारी मंत्री असीम अरूण बोले- हर क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व परिवर्तन
सुशासन को समर्पित प्रधानमंत्री द्वारा 140 करोड़ भारतीयों की निरन्तर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे प्रभारी
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है तथा औद्योगिक विकास भी निरन्तर हो रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान की भावना तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को लेकर संवाद स्थापित किया गया। यह कार्यक्रम समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। मीडिया संवाद को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। मा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने कहा कि राम मन्दिर अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम कॉरीडोर धार्मिक पर्यटन और संस्कृति पुर्नजागरण का प्रमुख केन्द्र है, महाकाल लोक उज्जैन के निर्माण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास का बड़ा प्रकल्लप स्थापित हुआ है । उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने डिजिटल क्रांति. अंतरिक्ष विज्ञान, बुनियादी ढाँचे, जनकल्याण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और वैश्विक नेतृत्व के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। चंद्रयान-3 से लेकर राम मंदिर तक यू०पी०आई० से लेकर जी-20 की अध्यक्षता तक, मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप मे उभर रहा है, जीएसटी व्यवस्था द्वारा देशभर मे एकीकृत अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था लागू की गयी है। पीएलआई योजना के माध्यम से घरेलू उत्पादन एवं निवेश को प्रोत्साहन मिला है, वही मेक इन इण्डिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं से विनिर्माण क्षेत्र को बढावा देने का प्रयास किया गया है। डीवीटी के माध्यम से सरकार सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते मे पहुंच रही है, वही हाई स्पीड ट्रेने चलाने से आवागमन सुलभ हुआ है। अवस्थापना सुविधाओं मे भी बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
प्रेसवार्ता के उपरान्त प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट मे जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी को प्रेरित किया कि अधिक से अधिक पौध रोपण करे, तथा रोपित किये गये पौधों का संरक्षण अवश्य किया जाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, विधायक सण्डीला अलका अर्कवंशी, विधायक साण्डी प्रभाष कुमार, विधायक रामपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार व सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Also Read- Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता मे हुई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बैठक
What's Your Reaction?




