हरदोई में दबंगों पर कार्रवाई: सुरसा पुलिस ने दो आरोपियों को लाठी समेत दबोचा।
जनपद हरदोई के थाना सुरसा पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार
What's Your Reaction?
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हरदोई। जनपद हरदोई के थाना सुरसा पुलिस ने मारपीट और गाली-गलौज के मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त दो लाठियां भी बरामद की हैं।
प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम पचकोहरा निवासी वादी नीरज ने 1 मार्च 2026 को थाना सुरसा में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि छोटू उर्फ योगेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार सहित 14 नामजद व्यक्तियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू उर्फ योगेन्द्र कुमार और सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्राम पचकोहरा के निवासी हैं। गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से घटना में प्रयुक्त लाठियां भी बरामद की गईं।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक अन्य आरोपी धर्मेन्द्र को पहले ही 16 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Oct 12, 2026 106 Views
Oct 13, 2026 135 Views
Oct 15, 2026 65 Views
Oct 15, 2026 49 Views
Oct 12, 2026 269 Views
May 26, 2026 7,550 Views
Apr 18, 2026 8,955 Views
Mar 26, 2026 8,731 Views
Oct 29, 2025 26,402 Views
Oct 29, 2025 26,110 Views
Total Vote: 6
कूटनीतिक समाधान
Total Vote: 4
बहुत बड़ी उपलब्धि
Total Vote: 7
पेट्रोल-डीजल के दाम
Total Vote: 11
बारिश किसानों के लिए फायदेमंद