Hardoi: डंडे से हमला कर की गई हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र में हुई वारदात, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा भी बरामद किया

May 4, 2026 - 16:29
36 Views
Hardoi: डंडे से हमला कर की गई हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।
डंडे से हमला कर की गई हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई 3 मई 2026 को जारी प्रेस नोट के अनुसार की गई।

पुलिस के मुताबिक, 2 मई 2026 को वादिनी छोटी पत्नी बृजेश, निवासी ग्राम बनियनखेड़ा मजरा तेरवा दिगवा थाना कासिमपुर ने तहरीर देकर बताया कि 1 मई को आरोपी सूरज पुत्र हरिहर ने उनके पति बृजेश पर डंडे से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद बृजेश की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी आपस में रिश्तेदार थे।

इस मामले में थाना कासिमपुर पर मुकदमा संख्या 167/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम, उपनिरीक्षक बृजेश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- Hardoi: सिनेमा चौराहा अब बना भगवान गौतम बुद्ध चौक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रतिमा का अनावरण किया।



What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow