Hardoi: सिनेमा चौराहा अब बना भगवान गौतम बुद्ध चौक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रतिमा का अनावरण किया। 

हरदोई शहर के प्रसिद्ध सिनेमा चौराहे का नाम बदलकर अब भगवान गौतम बुद्ध चौक कर दिया गया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल

May 2, 2026 - 18:34
55 Views
Hardoi: सिनेमा चौराहा अब बना भगवान गौतम बुद्ध चौक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रतिमा का अनावरण किया। 
सिनेमा चौराहा अब बना भगवान गौतम बुद्ध चौक, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल प्रतिमा का अनावरण किया। 

हरदोई शहर के प्रसिद्ध सिनेमा चौराहे का नाम बदलकर अब भगवान गौतम बुद्ध चौक कर दिया गया है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इस चौराहे पर स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र ने नितिन अग्रवाल का स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा की मौजूदगी में नितिन अग्रवाल ने चौराहे के बीच बनी प्रतिमा का अनावरण कर दीप जलाया।

नितिन अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह इस चौक को सुंदर बनाया गया है, उसी तरह शहर के दूसरे चौराहों को भी जल्द संवारा जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इन प्रयासों से शहर की खूबसूरती बढ़ेगी। चौराहे के चारों ओर राजस्थान से लाया गया लाल बलुआ पत्थर लगाया गया है। पूरे घेरे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में लोग नवनिर्मित चौराहे के पास सेल्फी लेते नजर आए।

प्रतिमा के अनावरण की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। रंगीन लाइटों के बीच भगवान बुद्ध की सफेद प्रतिमा बेहद प्रभावशाली दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर रामप्रकाश शुक्ला, मैथिली शरण शास्त्री, प्रियम मिश्रा, रिंकू त्रिवेदी, रानू त्रिवेदी, अंबुज शुक्ला, हबीब लिट्टे और भानु सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: सांसद जयप्रकाश रावत को लोक लेखा समिति में मिली अहम जिम्मेदारी, जिले में खुशी की लहर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow