Hardoi: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 107 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस

Apr 13, 2026 - 16:55
28 Views
Hardoi: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 107 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 107 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

हरदोई: कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 107 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों का समाधान जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही करा दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : फोन पर बातचीत के शक में पति ने पत्नी को डंडे से मार डाला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow