Hardoi: पीएम सूर्य योजना में लापरवाही पर सख्त डीएम, बैंकों की सूची तलब। 

प्रधानमंत्री सूर्य योजना की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में

Apr 13, 2026 - 16:46
36 Views
Hardoi: पीएम सूर्य योजना में लापरवाही पर सख्त डीएम, बैंकों की सूची तलब। 
पीएम सूर्य योजना में लापरवाही पर सख्त डीएम, बैंकों की सूची तलब। 
Hardoi: प्रधानमंत्री सूर्य योजना की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में पीएम सूर्य योजना के तहत बैंकों द्वारा लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत करने में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अग्रणी बैंक प्रबन्धक एलडीएम को निर्देश दिये कि ऋण स्वीकृत करने मे लापरवाही करने वाली बैंकों की सूची उपलब्ध करायें और संबंधित के विरूद्व कार्यवाही करायें। 

उन्होने कहा कि सोलर पैनल में वोल्टेज कम आदि शिकायतों का निस्तारण विद्युत एवं वेन्डर प्राथमिकता पर करें। बैठक में उप जिलाधिकारी पूनम भास्कर, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित विद्युत विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम भरिगवां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow