Hardoi: जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे नेडा विभाग की पी0एम0 सूर्य योजना संबंधी बैठक आहूत

Jun 19, 2026 - 17:58
71 Views
Hardoi: जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे नेडा विभाग की पी0एम0 सूर्य योजना संबंधी बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने पीओ नेडा को निर्देश दिये कि लक्ष्य के अनुरूप पीएम सूर्य घर योजना मे प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि ऋृण सम्बन्धी लम्बित आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्मार्ट मीटर मे आ रही समस्याओं के सम्बन्ध मे जानकारी ली। सोलर के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करायें और विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रति माह सोलर प्लाट लगवायें। सोलर उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि सोलर उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं का त्वरित निस्तारण करायें। बैंकों में लम्बित ऋण संबंधी आवेदन पत्रों का तत्काल निस्तारण कराकर सोलर उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध करायें। 

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की तथा लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को ऋृण वितरित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बैकों के अधिकारी स्वनिधि के लम्बित प्रकरणों का समय से निस्तारण कराये। इस अवसर पर नेडा एवं विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहें।

Also Click : Hardoi : गांधी भवन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी शुरू, राज्य मंत्री ने बांटे ट्रैक्टर और ट्राई साइकिल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow