Hardoi: प्रधानमंत्री सूर्य योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 

स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह

May 13, 2026 - 16:24
27 Views
Hardoi: प्रधानमंत्री सूर्य योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 
प्रधानमंत्री सूर्य योजना में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, एडीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। 

Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में प्रधानमंत्री सूर्य योजना की आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने सोलर पैनल स्थापना की लम्बित शिकायतों के सम्बन्ध में विद्युत एवं बैंक अधिकारियों से कहा कि यह भारत सरकार की महात्वाकांक्षी योजना और इसको सभी संबंधित विभाग के सहयोग से सफल बनाना है। 

उन्होने बैंक अधिकारियों से कहा कि मानवता का परिचय देते हुए सोलर पैनल लाभार्थियों के ऋण आवेदन पत्रों को गम्भीरता से लें और छोटी-छोटी कमियों को ठीक कराकर ऋण स्वीकृत करायें और विशेष कमियां पाये जाने पर ही आवेदन निरस्त करें। उन्होने वेण्डरों से कहा कि स्थापित सोलर पैनल लाभार्थियों की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल सोलर पैनल ठीक कराकर शिकायत का निस्तारण करायें। बैठक में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, एलडीएम, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, द्वितीय व प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम एवं वेण्डर आदि उपस्थित रहे।

Also Read- 'बचत' की राह- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला- सरकारी बेड़े में 50 प्रतिशत कटौती और 'वर्क फ्रॉम होम' पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow