Hardoi: 15 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन- रामवीर सिंह

जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है, कि शासन एवं निदेशालय लखनऊ द्वारा दिये निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों

May 13, 2026 - 16:36
26 Views
Hardoi: 15 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन- रामवीर सिंह
15 मई को होगा रोजगार मेले का आयोजन- रामवीर सिंह

Hardoi: जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया है, कि शासन एवं निदेशालय लखनऊ द्वारा दिये निर्देशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण हरदोई द्वारा संयुक्त रूप से 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगि प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में किया जा रहा है। 

जिसमें ILJIN ELECTRONICS PVT (नोएडा), PAHARPUR 3P PVT LTD  (नई दिल्ली) तथा TATA MOTERS RUDRAPUR  (उत्तराखण्ड), आदि कम्पनियों प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इण्टरमीडिएट /स्नातक/परास्नातक/आई०टी०आई०/डिप्लोमा आदि प्रशिक्षित एवं आयु 18 से 25 वर्ष के पुरूष व महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इनमें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ रू0 16250/प्रतिमाह वेतन तथा प्रत्येक वर्ष वेतन में वृद्धि भी की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन सेवायोजन पोर्टल पर कराकर कम्पनियों में आवेदन करें। अभ्यर्थी अपने रिज्यूम के साथ 15 मई 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ चुंगी हरदोई में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आवश्यक जानकारियों एवं शर्ते कम्पनी के अधिकारियों द्वारा तत्समय ही प्रदान की जायेंगी।

Hardoi : हरदोई की 5 पंचायतों में 1.15 करोड़ का घोटाला- प्रधानों से वसूली शुरू, विभाग ने थमाया नोटिस

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow