Hardoi : हरदोई की 5 पंचायतों में 1.15 करोड़ का घोटाला- प्रधानों से वसूली शुरू, विभाग ने थमाया नोटिस

ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक गड़बड़ी बरनई चतरखा में करीब 54.68 लाख और छोछपुर में 35.08 लाख रुपये की मिली है। इसके अलावा बखरिया में 23.40 लाख, अंटवा सीसाला में 1.08 लाख और बघराई में 73 हजार रुपये से अधिक का

May 13, 2026 - 00:41
 0  4
Hardoi : हरदोई की 5 पंचायतों में 1.15 करोड़ का घोटाला- प्रधानों से वसूली शुरू, विभाग ने थमाया नोटिस
Hardoi : हरदोई की 5 पंचायतों में 1.15 करोड़ का घोटाला- प्रधानों से वसूली शुरू, विभाग ने थमाया नोटिस

Report : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के साण्डी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली पांच ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों और सामग्री की खरीद में 1.15 करोड़ रुपये की बड़ी वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। ऑडिट के दौरान उठाई गई आपत्तियों का सही जवाब और साक्ष्य न मिलने पर अब पंचायतीराज विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने तत्कालीन प्रधानों से घोटाले की 50 प्रतिशत धनराशि वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला लेखा परीक्षा विभाग की जांच में बघराई, बरनई चतरखा, बखरिया, अंटवा सीसाला और छोछपुर ग्राम पंचायतों में भुगतान को लेकर भारी अनियमितताएं पकड़ी गई हैं।

ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक गड़बड़ी बरनई चतरखा में करीब 54.68 लाख और छोछपुर में 35.08 लाख रुपये की मिली है। इसके अलावा बखरिया में 23.40 लाख, अंटवा सीसाला में 1.08 लाख और बघराई में 73 हजार रुपये से अधिक का हेरफेर पाया गया है। साण्डी की खंड विकास अधिकारी काजल ने बताया कि शासन के आदेश पर सभी तत्कालीन प्रधानों को नोटिस भेज दिए गए हैं। इसके तहत छोछपुर की पूर्व प्रधान शिववती, अंटवा सीसाला के छविराम, बखरिया की विनीता और बघराई के घनश्याम को कुल गड़बड़ी की आधी रकम एक सप्ताह के भीतर सरकारी खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है। यदि तय समय में पैसा जमा नहीं किया गया, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow