Bajpur : चीनी मिल में 3.77 करोड़ के अधिक भुगतान का खुलासा, एसडीएम ने जांच समिति गठित की

कुछ ठेकेदारों को भुगतान करते समय बैंक वाउचर और लेखा रिकॉर्ड में भी गड़बड़ियां पाई गईं। वहीं कई खरीद आदेशों में उचित कोटेशन, प्रमाणित हस्ताक्षर और परीक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध न

Mar 8, 2026 - 21:23
 0  23
Bajpur : चीनी मिल में 3.77 करोड़ के अधिक भुगतान का खुलासा, एसडीएम ने जांच समिति गठित की
Bajpur : चीनी मिल में 3.77 करोड़ के अधिक भुगतान का खुलासा, एसडीएम ने जांच समिति गठित की

बाजपुर : चीनी फैक्टरी में वित्तीय गड़बड़ियां और 3.77 करोड़ का अधिक भुगतान का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। फैक्टरी समिति के रिकॉर्ड और ऑडिट रिपोर्ट में विभिन्न फर्मों और ठेकेदारों को किए गए भुगतान में लगभग 3 करोड़ 77 लाख 82 हजार 315 रुपये का अधिक भुगतान पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक मिल समिति के अधिकृत चार्टर्ड अकाउंटेंट ने वित्तीय वर्ष के लेखा परीक्षण के दौरान कई वित्तीय गड़बड़ियों की ओर इशारा किया। जांच में पाया गया कि कई आपूर्तिकर्ताओं को प्राप्त सामग्री और किए गए कार्यों से ज्यादा भुगतान किया गया। दस्तावेजों के अनुसार कुछ मामलों में खरीद प्रक्रिया और भुगतान से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया। उदाहरण के रूप में कुछ उपकरणों की जरूरत खत्म होने के बावजूद स्पेयर पार्ट्स मंगाए गए, जबकि कई मामलों में बिना उचित खरीद प्रक्रिया अपनाए स्थानीय बाजार से सामग्री खरीदने के आरोप भी सामने आए हैं।

कुछ ठेकेदारों को भुगतान करते समय बैंक वाउचर और लेखा रिकॉर्ड में भी गड़बड़ियां पाई गईं। वहीं कई खरीद आदेशों में उचित कोटेशन, प्रमाणित हस्ताक्षर और परीक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं मिले। मामले में एक अन्य गंभीर बात यह भी सामने आई कि विभिन्न ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं से जीएसटी की राशि ली गई, लेकिन कई मामलों में यह राशि जीएसटी विभाग में जमा नहीं की गई। शुरुआती अनुमान के अनुसार लगभग 1.50 करोड़ रुपये की जीएसटी बकाया है। भ्रष्टाचार को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और प्रधान प्रबंधक डॉ अमृता शर्मा ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। समिति सभी वित्तीय रिकॉर्ड, भुगतान प्रक्रिया, खरीद आदेशों और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की विस्तृत जांच करेगी तथा तीन महीने में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow