Hardoi Rojgar Mela: हरदोई ITI में 18 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा नौकरी का अवसर

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन रोजगार योजना के प्रभावी अनुपालन के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार

By INA News Desk
Sep 16, 2026 - 19:59
53 Views
Hardoi Rojgar Mela: हरदोई ITI में 18 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगा नौकरी का अवसर
Advertisement
Advertisement
हरदोई। भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मिशन रोजगार योजना के प्रभावी अनुपालन के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 सितंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), हरदोई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई के प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में हरदोई जनपद सहित गैर जनपद की लगभग 05 औद्योगिक इकाइयां प्रतिभाग करेंगी। इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 को सुबह 09:00 बजे अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर, हरदोई में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले का विवरण:
???? दिनांक: 18 सितंबर 2026
⏰ समय: सुबह 09:00 बजे
???? स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई
???? पात्रता: ITI उत्तीर्ण अभ्यर्थी
???? औद्योगिक इकाइयां: लगभग 05

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement