Hardoi: योजना का लाभ लेने के लिये 18 मई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह

जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत जनपद

May 13, 2026 - 16:59
37 Views
Hardoi: योजना का लाभ लेने के लिये 18 मई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह

Hardoi: जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा खादी नीति के अन्तर्गत जनपद को मोटराइज्ड, दोना मेकिंग मशीनों का वितरण किये जाने हेतु वर्ष 2026-27 में 08 लाभार्थियों का चयन किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक एवं युवतियां अपना आवेदन इस योजना में ऑनलाइन कर सकता है। 

आवेदक की आयु 18 वर्ष 50 वर्ष एवं साक्षर होना अनिवार्य है ऑनलाइन हेतु विभागीय पोर्टल नचाअपइण्हवअण्पद पर 18 मई 2026 तक कर सकता है हार्डकॉपी कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर संख्या व नकल, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो फोटो आवश्यक है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Also Read- Lucknow: सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भर हो रहा जल जीवन मिशन, यूपी को बड़ा आर्थिक फायदा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow