Hardoi: राजस्व वसूली में लापरवाही पर सख्त डीएम अनुनय झा, लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आहूत
Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। कर-करेत्तर की समीक्षा करते हुये उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को प्रगति मे सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली पर ध्यान दिया जाये।
उन्होने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली न करने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी। लम्बित वादों के समयबद्व निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
Also Read- मॉनसून से पहले दिल्ली सरकार का बड़ा कदम- जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए अभूतपूर्व तैयारियां शुरू
What's Your Reaction?




