Hardoi: भाजपा स्थापना दिवस पर ग्राम भरिगवां में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत जनपद हरदोई के ग्राम भरिगवां में
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत जनपद हरदोई के ग्राम भरिगवां में जनसंवाद एवं जनसम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा ने ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रेमावती वर्मा ने ग्राम स्थित सिद्ध शिवाला मंदिर में दर्शन-पूजन कर श्रमदान भी किया। इसके साथ ही उन्होंने मातृशक्ति को भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पत्रक वितरित किए। इस मौके पर कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष/मंडल महामंत्री रणंजय सिंह, मंडल मंत्री विभू सिंह, सेक्टर संयोजक विनीत श्रीवास्तव, समूह सखी उषा देवी, समूह अध्यक्ष सरिता देवी एवं मनीष दीक्षित सहित अनेक कार्यकर्ता, मातृशक्ति और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi: जनपद के अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ यूजीसी नेट-जेआरएफ में रचा इतिहास।
What's Your Reaction?









