Hardoi: सण्डीला विधानसभा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध। 

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026

Apr 10, 2026 - 17:54
21 Views
Hardoi: सण्डीला विधानसभा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध। 
सण्डीला विधानसभा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक निरीक्षण हेतु उपलब्ध। 

हरदोई। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 161 सण्डीला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल 2026 को किया गया। अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। इस दौरान कोई भी मतदाता संबंधित स्थानों पर जाकर अपने अथवा अपने परिजनों का नाम मतदाता सूची में देख सकता है।

साथ ही, सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री नारायणी भाटिया ने बूथ संख्या 93, 94, 95 (संविलियन विद्यालय मीतों) तथा बूथ संख्या 140 से 145 (भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज, सण्डीला) का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित बूथों के बीएलओ, सुपरवाइजर एवं मतदाता भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें और किसी त्रुटि की स्थिति में समय रहते संबंधित अधिकारी को अवगत कराएं।

Also Read- व्हाइट हाउस का बड़ा यू-टर्न: ट्रंप ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को माना 'व्यावहारिक', युद्ध पर लगी रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow