Hardoi: जनपद के अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ यूजीसी नेट-जेआरएफ में रचा इतिहास। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे जनपद के ग्राम पुरौरी निवासी अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ इतिहास विषय में प्रतिष्ठित

Apr 10, 2026 - 13:59
55 Views
Hardoi: जनपद के अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ यूजीसी नेट-जेआरएफ में रचा इतिहास। 
जनपद के अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ यूजीसी नेट-जेआरएफ में रचा इतिहास। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे जनपद के ग्राम पुरौरी निवासी अक्षय प्रताप सिंह ने 99.71 पर्सेंटाइल के साथ इतिहास विषय में प्रतिष्ठित यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर बुधवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी इतिहास विषय के संशोधित परिणाम में उन्हें जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हेतु योग्य घोषित किया गया। अब उन्हें अपने शोध कार्य की अवधि में औसतन 30 लाख रुपए की शोधवृत्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदान की जाएगी।

 रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले अक्षय ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से परास्नातक की उपाधि प्रथम श्रेणी में प्राप्त की है। विद्यार्थी जीवन में अनेक वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेता रहे अक्षय छात्र राजनीति में भी सक्रिय हैं। स्नातक के दौरान लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक, अवध प्रांत के प्रांत सह मंत्री रहने के बाद वह वर्तमान में  दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

अक्षय के बाबा राजेश्वर सिंह सेवानिवृत अध्यापक एवं पिता विनोद सिंह किराना व्यवसायी हैं। अध्ययन अध्यापन एवं लेखन में रुचि रखने वाले अक्षय ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार की प्रेरणा एवं निरंतर परिश्रम को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के शिक्षकों, प्रबुद्धजन एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Also Read- Hardoi: मिशन शक्ति 5.0 चरण-2: सीडीओ सान्या छाबड़ा की बैठक में कन्या सुमंगला योजना के 6 चरणों में शीघ्र आवेदन के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow