Hardoi: मिशन शक्ति 5.0 चरण-2: सीडीओ सान्या छाबड़ा की बैठक में कन्या सुमंगला योजना के 6 चरणों में शीघ्र आवेदन के निर्देश। 

मिशन शक्ति 5.0 चरण 2 के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा जी द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार विकास भवन में उच्च शिक्षा,

Apr 9, 2026 - 20:38
110 Views
Hardoi: मिशन शक्ति 5.0 चरण-2: सीडीओ सान्या छाबड़ा की बैठक में कन्या सुमंगला योजना के 6 चरणों में शीघ्र आवेदन के निर्देश। 
मिशन शक्ति 5.0 चरण-2: सीडीओ सान्या छाबड़ा की बैठक में कन्या सुमंगला योजना के 6 चरणों में शीघ्र आवेदन के निर्देश। 

Hardoi: मिशन शक्ति 5.0 चरण 2 के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा जी द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार विकास भवन में उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार व महिला कल्याण विभाग के साथ बैठक की गई ।संबंधित विभागों को कन्या सुमंगला के समस्त 6 चरणों में तत्काल आवेदन कराने के निर्देश महोदया द्वारा दिए गए। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया की कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत ऐसे परिवार जिनके अधिकतम दो बच्चे हो वह परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से अधिक ना हो की बालिकाओं को जन्म लेने पर ₹5000 एक वर्ष के टीकाकरण पूर्ण होने पर ₹2000 कक्षा एक में प्रवेश लेने पर ₹3000 कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹3000 कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर ₹5000 एवं स्नातक प्रथम वर्ष अथवा कक्षा 10 या 12 पास करने के पश्चात न्यूनतम 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेने पर ₹7000 की धनराशि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन प्रदान की जाती है ।

संबंधित श्रेणी में आवेदन हेतु  जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, फोटो के साथ mksy.up.gov.in पोर्टल पर साइबर कैफे, जन सेवा केंद्र अथवा स्वयं के लैपटॉप के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है ।

Also Read- Hardoi: भाजपा स्थापना दिवस पर महोलिया शिवपार में जनसंपर्क अभियान, योजनाओं की दी गई जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow