Hardoi News: संजय सिंह गुड्डू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू को भाजपा किसान मोर्चा, हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने

By INA News Desk
Oct 12, 2026 - 21:13
13 Views
Hardoi News: संजय सिंह गुड्डू बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू को भाजपा किसान मोर्चा, हरदोई का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन एवं जनपद के समस्त पार्टी पदाधिकारियों ने संजय सिंह गुड्डू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता के बल पर किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत करेंगे।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा किसान हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। साथ ही, उनके नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन का जनाधार मजबूत होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित जनपद के समस्त पदाधिकारियों ने संजय सिंह गुड्डू के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow