Hardoi: महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश।

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा

Apr 13, 2026 - 17:04
40 Views
Hardoi: महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश।
महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश।

हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को “चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो” विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।

यह नाटक बीकॉम विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि समाज में बदलाव तभी संभव है जब महिलाएं अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ खुलकर बोलें।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने कहा कि किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। जब तक लोग गलत के विरुद्ध खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज में बदलाव संभव नहीं है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बीकॉम विभाग की प्रवक्ता डॉ. गुरविंदर कौर एवं डॉ. अर्पिता मौर्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: हरदोई में भाजपा का ‘ग्राम/बस्ती चलो अभियान’ तेज, जनसंवाद कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow